बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती जा रही 'छावा' की पकड़, 48वें दिन हुई इतनी कमाई धुआंधार कमाई के बाद 'छावा' की रफ्तार अब धीमी होती जा रही है। यह फिल्म 600 करोड़ी क्लब के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी है। 48वें दिन फिल्म ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 595.3 करोड़ रुपये हो गई है। 'सिकंदर' के सिनेमाघरों में आते ही 'छावा' के कलेक्शन पर गहरा असर देखने को मिला है। हालांकि, 'सिकंदर' भी अपने बजट के हिसाब से अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रही है। एंटर