'सिकंदर' के सामने डटकर खड़ी है 'छावा', 49वें दिन की इतनी कमाई
अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
Image Credit : यूट्यूब
'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। फिल्म की सफलता ने इसे विक्की कौशल की सबसे कामयाब फिल्म बना दिया है।
Image Credit : यूट्यूब
हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है, लेकिन यह धीरे-धीरे ही सही यह 600 करोड़ रुपये के क्लब की ओर बढ़ रही है।
Image Credit : यूट्यूब
49वें दिन फिल्म ने 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के इतने समय बाद भी इस तरह के कलेक्शन को शानदार ही कहा जाएगा।
Image Credit : यूट्यूब
फिल्म की कुल कमाई अब 595.61 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
Image Credit : यूट्यूब
'छावा' की शानदार कमाई यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों पर अच्छा खासा प्रभाव डाला है। वहीं, पांच दिन पहले रिलीज हुई सिकंदर की कमाई का ग्राफ काफी ज्यादा नीचे आ चुका है।
Image Credit : यूट्यूब
अब सबकी नजर 'छावा' के 600 करोड़ी क्लब में प्रवेश करने पर है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
मलाइका के टैटू बनवाने के बाद अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट