एक्टिंग नहीं, सिंगिंग में किस्मत आजमाने मुंबई आई थीं छवि अभिनेत्री छवि पांडे का आज जन्मदिन है, छवि अभिनेत्री के साथ-साथ सिंगर भी हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक छवि सिंगर बनने के लिए मुंबई आई थीं, इसके लिए उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी तक छोड़ दी थी हालांकि, किस्मत उन्हें कहीं और ले गई और आज वह अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं छवि को स्टार प्लस के शो 'तेरी मेरी लव स्टोरी' में स्मिता के रोल के लिए जाना जाता है इसके अलावा ये पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में ‘माया’ के रूप में भी खूब लोकप्रिय हैं इसके अलावा छवि ‘बंधन’, ‘एक बूंद इश्क’, ‘ये है आशिकी’, ‘सिलसिला प्यार का’ जैसे शो में काम कर चुकी हैं --