अमर उजाला
Fri, 9 February 2024
ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकार शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड 'शक्ति' ने 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम' के लिए पुरस्कार जीता
पुरस्कार जीतने के बाद सभी दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी और गर्व जताया, वहीं अब इस लिस्ट में चिरंजीवी का नाम भी शामिल हो गया है
मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स में भारत के लिए 'दिस मोमेंट' हासिल करने के लिए शक्ति की सराहना की
चिरंजीवी ने ट्वीट किया ग्रैमी में भारतीय झंडा ऊंचा लहरा रहा है, पार्टी में थोड़ा देर से शामिल हो रहा हूं, लेकिन 'ग्लोबल म्यूजिक एल्बम ऑफ द ईयर' जीतने के लिए अद्भुत टीम शक्ति को हार्दिक बधाई
इस साल ग्रैमीज में भारत के लिए 'दिस मोमेंट' हासिल करने के लिए उस्ताद जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी सेल्वागणेश, गणेश राजगोपालन को बधाई
मुझे खुशी है कि शंकर महादेवन द्वारा मेरे लिए गाए गए कुछ अद्भुत गीतों के माध्यम से मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध है
आप हम सभी को गौरवान्वित करते हैं और आपकी अद्भुत उपलब्धियां लाखों भारतीयों को प्रेरित करती हैं, जय हिंद
2023 के अपने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहती हैं वामिका