अमर उजाला
Mon, 30 December 2024
मेगास्टार चिरंजीवी की 27 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म हिटलर को पहले 1 जनवरी 2025 को फिर से रिलीज किया जाना था
हालांकि, अब ऐसा नहीं हो पाएगा, क्योंकि तकनीकी कारणों से इसकी री-रिलीज को टाल दिया गया है
हाई क्वालिटी का अनुभव सुनिश्चित करने के लिए री-रिलीज के पीछे की टीम साई सिने चित्रा ने इसके पोस्टपोन होने की घोषणा की
उन्होंने बयान जारी कर कहा- हम फिल्म को उसके बेहतरीन रूप में पेश करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं
टीम ने आगे कहा कि चिरंजीवी की फिल्म 'हिटलर' नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी
मुथ्याला सुब्बैया द्वारा निर्देशित हिटलर में रम्भा मुख्य भूमिका में हैं, यह कोटि द्वारा संगीतबद्ध, मोहन द्वारा संपादन, एम.वी. लक्ष्मी द्वारा निर्मित है
क्लासी लुक में कंगना रनौत ने किया दो खास तारीखों का ऐलान