कपूर खानदान की बेटी के साथ पर्दे पर नजर आएंगे कपिल शर्मा कपिल शर्मा इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके वजट घटाने के पीछे की कहानी भी पता चल गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए अपना वजन घटाया है। खास बात यह है कि इस फिल्म रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन करेंगे। फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो सका है। आने वाले समय में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है। एंटर