दूसरे हफ्ते में आते ही पस्त हुई 'क्रैक', जानें आठवें दिन की कमाई अभिनेता विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक' आखिरकार रिलीज हो चुकी है फिल्म में विद्युत और अर्जुन रामपाल के साथ नोरा फतेही भी एक्शन अवतार में नजर आई हैं फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है कमाई की बात करें तो 'क्रैक' ने शुरुआत में शानदार कमाई की थी, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई लगातार घटती नजर आई आज शुक्रवार को आठवें दिन 'क्रैक' ने महज एक लाख रुपये की कमाई की है इसी के साथ ही एक हफ्ते में फिल्म ने 12.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है ....