शादी की पहली सालगिरह पर राहुल ने अथिया के लिए किया रोमांटिक पोस्ट अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी शादी से पहले इस जोड़े ने एक दूसरे को चार साल तक डेट किया था अपनी पहली शादी की सालगिरह पर राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं उन्होंने एक अनदेखा शादी का वीडियो साझा किया इस वीडियो में शादी के उत्सव के कई दिल छू लेने वाले पल शामिल हैं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आपको पाना...घर वापस आने जैसा था एंटरटेनमेंट डेस्क