डब्बू से फोटोग्राफी कराने को सितारे भी रहते हैं उतावले मशहूर सेलिब्रिटी और फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का आज जन्मदिन है वे अपने वार्षिक कैलेंडर के लिए जाने जाते हैं, जो पहली बार 1999 में प्रकाशित हुआ था उन्होंने जीक्यू, फिल्मफेयर, हैलो और स्टारडस्ट सहित कई पत्रिकाओं के लिए कवर तस्वीरें शूट की हैं बॉलीवुड सितारे भी डब्बू की फोटोग्राफी के दीवाने हैं, उनसे फोटो क्लिक करवाकर अपना पोर्टफोलियो बनाने के लिए मॉडल्स और सितारे उतावले रहते हैं डब्बू रतनानी का असली नाम संदीप रतनानी है, लेकिन वे अपने इस निकनेम की वजह से ही जाने जाते हैं सनी लियोनी से लेकर कियारा आडवाणी, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन तमाम सितारे डब्बू से फोटोग्राफी करा चुके हैं -