बजरंगबली का रोल निभाकर मशहूर हुए ये सितारे 'आदिपुरुष' में देवदत्त नागे हनुमानजी के रोल में नजर आएंगे, उनसे पहले कई अन्य सितारे भी बजरंगबली की भूमिका निभा चुके हैं टीवी सीरियल रामायण और फिल्म लव कुश में दारा सिंह ने हनुमानजी का रोल बहुत शानदार तरीके से अदा किया था पिता दारा सिंह की तरह विंदू दारा सिंह भी हनुमान का किरदार निभा चुके हैं, उन्होंने जय वीर हनुमान सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था 'सिया के राम' में दानिश अख्तर सैफी ने भगवान हनुमान का किरदार बखूबी निभाया राज मांगे ने 'जय जय जय बजरंग बली' में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी, जो 2015 में टीवी पर प्रसारित हुआ था राज प्रेमी ने टीवी सीरियल जय हनुमान में भगवान हनुमान की भूमिका निभाई थी, दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा ---------