अमर उजाला
Wed, 7 May 2025
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक फ्रेंच मैगजीन मैरी क्लेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी फेज के बारे में बात की।
दीपिका पादुकोण बताती हैं कि उन्हें प्रेग्नेंसी के लगभग नौ महीने ही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण यह भी कहती हैं कि वह खुशकिस्मत रहीं कि केयर करने वाला परिवार और दोस्त साथ थे।
दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ को जन्म दिया था। बेटी का नाम रखने का किस्सा भी एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में साझा करती हैं।
दीपिका को कविता पढ़ने, म्यूजिक सुनने का शौक है। एक रात उन्हें दुआ (प्रार्थना) नाम का ख्याल आया। दीपिका ने यह नाम पति रणवीर सिंह को मैसेज किया। रणवीर ने तुरंत ही इस नाम पर हामी भर दी।
बताते चलें कि दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती फेज में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग भी की थी।
इन दिनों दीपिका बेटी दुआ की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं, उन्होंने करियर से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया है।
एक हफ्ते में ही ‘द भूतनी’ की हालत पस्त, जानिए संजय दत्त की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन