दीपिका ने सिखाए ऋतिक को डांस स्टेप, एक्टर ने किया खुलासा फिल्म फाइटर की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है 25 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है फिल्म में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं हाल ही में एक बातचीत के दौरान ऋतिक ने दीपिका की जमकर तारीफ की, अभिनेता ने दीपिका के काम करने के तरीके की खूब प्रशंंसा की इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि दीपिका को देखकर ही उन्होंने शेर खुल गए गाने के डांस स्टेप सीखे थे ऋतिक ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि जब मैंने उन्हें डांस स्टेप को बिना किसी परेशानी करते देखा तो हैरान रह गए एंटरटेनमेंट डेस्क