अमर उजाला
Tue, 9 July 2024
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं, उन्होंने गर्भवती महिला SUM-80 उर्फ सुमति की भूमिका निभाई है
फिल्म में उनका किरदार हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने अजन्मे बच्चे को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, अब उन्होंने वीडियो साझा किया
पहली बार दीपिका ने फिल्म को मिल रहे प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी और वीडियो में अपनी खुशी जाहिर की
क्लिप में उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि मुझे क्या महसूस करना चाहिए, मैं प्रतिक्रियाओं से थोड़ा अभिभूत हूं
वीडियो में रणवीर भी नजर आए, वे फिल्म देखने के बाद पूरी तरह से अवाक थे, उन्होंने कहा- इस तरह की फिल्म देखना वाकई अजीब है
फिल्म में दीपिका का किरदार गर्भवती है और वे भी गर्भवती हैं और ऐसा लगता है कि क्या हो रहा है, वे आश्चर्यचकित दिखे
रफ्तार पकड़ने में नाकामयाब 'किल', पांचवें दिन की इतनी कमाई