जवान के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों को किया जागरूक शाहरुख खान की जवान देशभर में छाई हुई है फिल्म को लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है किंग खान की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है इस बीच, यूपी पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस ने जवान के जरिए लोगों को जागरुक किया है जवान के पट्टी वाले सीन के साथ दिल्ली पुलिस ने लोगों को हैलमेट पहनने के लिए जागरूक किया है अपने एक्स पोस्ट पर दिल्ली पुलिस ने लिखा, बच्चा बड़ा या जवान, हेलमेट बचा सकता है जान एंटरटेनमेंट डेस्क