अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, तस्वीरों के साथ प्रियंका ने अपने बचपन से जुड़ी यादें भी बताई हैं।
पहली तस्वीर में प्रियंका की साल 1983 की झलक दिख रही है, इसमें उन्होंने मां का धूप का चश्मा लगाया है और वे अपने पिता की बाइक पर बैठी हुई हैं।
दूसरी तस्वीर है साल 1982 की। इसके लिए प्रियंका ने लिखा- फैशन पहले। हमेशा से देसी गर्ल रही हूं।
तीसरी तस्वीर है साल 1987 की, फोटो है प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन की। उन्होंने बताया कि इस जन्मदिन पर उनको अस्थमा का दौरा पड़ा है।
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका के जन्मदिन की झलकियां देखने को मिल रही हैं।
ये तस्वीर लेह की है, जब प्रियंका अपने परिवार के साथ यात्रा पर गईं थीं।
प्रियंका ने बताया- ये तस्वीर साल 1993 की है, उस समय वे बरेली के एक अस्पताल में थीं।
साल 1995 में जब प्रियंका 13 साल की थीं, तब वे कुछ ऐसी दिखती थीं।
साल 1997 में ली गई देसी गर्ल की ये फोटो बॉस्टन की है।
प्रियंका के साथ इस तस्वीर में इरफान अहमद नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीर है साल 1999 के दौरान एक मॉडलिंग फोटो शूट की, प्रियंका ने बताया कि इस फोटो में हेयर और मेकअप भी उन्होंने ही किया।
ये साल 1999 में प्रियंका के पहले पोर्टफोलिये शॉट की तस्वीर है।
ये प्रियंका के मिस इंडिया के लिए गए पोट्रेट की फोटो है।
ये साल 2000 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के दौरान ली गई तस्वीर है।
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में अजय देवगन और युसूफ खान नजर आ रहे हैं, ये तस्वीर साल 2002 की है।
इस तस्वीर में प्रियंका कंधे पर अजगर लिए नजर आ रही हैं।
मावरा हुसैन की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें देखीं क्या?