विवाद के बाद भी इन फिल्मों ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड
अमर उजाला
Thu, 27 July 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग पर खूब बवाल मचा था, फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की
Image Credit : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' भी बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में कामयाब रही
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म 'पद्मावत' में रानी पद्मावती के जौहर को लेकर विरोध हुआ था, बावजूद इसके मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया
Image Credit : सोशल मीडिया
'पीके' में आमिर खान न्यूड अवस्था में एक ट्रांजिस्टर से अपने प्राइवेट पार्ट्स को छिपाते नजर आए थे, पोस्टर पर केस भी हुआ था फिर भी फिल्म पर्दे पर आते ही छा गई
Image Credit : सोशल मीडिया
'दंगल' की रिलीज से पहले इसके बायकॉट की मांग की गई थी, वहीं जब मूवी रिलीज हुई तो इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला
Image Credit : सोशल मीडिया
'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाने में कामयाब रही