PM मोदी को याद आए देव आनंद, कही यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदाबहार एक्टर देव आनंद को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक खास नोट लिखा है उन्होंने लिखा, 'देव आनंद जी को एक सदाबहार आइकन के तौर पर याद किया जाता है 'कहानी कहने के उनके टलेंट और सिनेमा के लिए उनका जुनून बेजोड़ था' 'उनकी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती थीं बल्कि भारत के बदलते समाज और आकांक्षाओं को भी दर्शाती थीं' 'उनका सदाबहार प्रदर्शन पीढ़ियों को प्रभावित करता रहता है, उनकी 100वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं' बता दें कि देव आनंद को 2001 में पद्म भूषण और 2002 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था .................................