बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही लड़खड़ाई 'देवा', महज इतना रहा कलेक्शन शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज से पहले फिल्म की जबर्दस्त चर्चा थी, हालांकि, पहले दिन यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 80 करोड़ के बजट वाली 'देवा' की यह शुरुआत संतोषजनक नहीं कही जा सकती। फिल्म की पहले दिन की कमाई शाहिद की फ्लॉप फिल्म 'रंगून' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' से भी कम रही। पहले दिन के खराब कलेक्शन के बाद अब शनिवार और रविवार की कमाई इस फिल्म का भविष्य तय करेगी। एंटर