देवों के देव महादेव फेम अभिनेता मोहित रैना खूब चर्चा में रहते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, अपनी निजी जिंदगी को मोहित काफी प्राइवेट रखते हैं, उन्होंने अपनी मैरिज को भी काफी प्राइवेट रखा
Image Credit : सोशल मीडिया
मोहित ने जनवरी 2022 में अदिती चंद्रा के साथ शादी रचाई, कपल के एक बेटी है, दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, बीच में एक ऐसा समय भी आया जब मोहित के तलाक की अफवाहें आने लगी थीं, उस पर एक्टर ने अब चुप्पी तोड़ी है
Image Credit : सोशल मीडिया
मोहित ने बताया, 'जब ये खबर आई तो मेरी पत्नी तीन महीने प्रेग्नेंट थी, मैं नेटवर्क एरिया में नहीं था...हम हिमाचल प्रदेश में थे और वहां कोई नेटवर्क नहीं था
Image Credit : सोशल मीडिया
मोहित ने आगे कहा, 'नेटवर्क की वजह से देर से इन खबरों का पता चला, वरना मुझे नहीं पता कि मैं इससे कैसे डील करता, मैं अपनी पत्नी को कैसे समझाता क्योंकि वो इस इंडस्ट्री से नहीं आती है'