अमर उजाला
Thu, 28 August 2025
आज कई सेलेब्स गणपति उत्सव की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा कर रहे हैं। धनश्री वर्मा के घर भी गणेश भगवान विराजमान हुए हैं।
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेट युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री ने परिवार के साथ गणेश उत्सव मनाया। कई बॉलीवुड सेलेब्स को उनके घर पर गणेश पूजा में देखा गया।
धनश्री ने गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा के साथ अपनी और परिवार की कई तस्वीरें साझा की हैं।
सिंगर सलीम मर्चेंट को धनश्री के घर पर गणेश पूजा में देखा गया।
अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी धनश्री के घर पर होने वाली गणेश पूजा में शामिल हुए।
अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ गणपति उत्सव से जुड़ी कई तस्वीरें धनश्री ने शेयर की हैं।
धनश्री बतौर कोरियोग्राफर बॉलीवुड में एक्टिव हैं। जल्द ही वह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगी।
माधुरी दीक्षित और अनन्या पांडे ने सादगी से जीता फैंस का दिल