'महीसागर' की माही के रूप में मशहूर हुईं धरती मशहूर टीवी अभिनेत्री धरती भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रही हैं धरती टीवी शो 'महीसागर' में माही के रोल में नजर आईं इसके अलावा 'क्या हाल मिस्टर पंचाल' में उन्हें प्रतिभा के किरदार में देखा गया धरती भट्ट का जन्म 9 जुलाई 1990 को अहमदाबाद में एक गुजराती परिवार में हुआ धरती ने बहुत कम उम्र में अभिनय शुरू कर दिया था और वह बाल कलाकार के रूप में नाटकों में हिस्सा लिया करतीं धरती भट्ट ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2012 में शो 'लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज' से की, जिसमें उन्होंने नेत्रा का रोल अदा किया ------