अमर उजाला
Thu, 26 March 2026
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल हाे चुकी है।
जानिए, फिल्म ने सातवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने सातवें दिन 47.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन इसने 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन दिन-ब-दिन कम हो रहा है।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 623.42 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 1,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाए लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ के साथ ही फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बुधवार को यानी सातवें दिन 1.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 65.74 करोड़ रुपये हो चुका है।
आंध्र प्रदेश के सीएम से मिले संजय दत्त, इस खास मुद्दे पर की बातचीत