अमर उजाला
Thu, 11 December 2025
'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे सात दिन हो चुके हैं
'धुरंधर' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है
इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है
'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अभिनय किया है
'धुरंधर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला
फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई की
फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 43 करोड़ रुपये और चौथे दिन सोमवार को 23.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
'धुरंधर' ने पांचवें दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई की
फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
आज अभी तक गुरुवार को फिल्म ने 87 लाख रुपये की कमाई कर ली है, जो पूरे दिन में बदलेगी
कुल मिलाकर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 180.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है
आलिया भट्ट और श्रीलीला का ग्लैमरस लुक देखा क्या आपने?