अमर उजाला
Mon, 5 January 2026
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर चुकी है।
एक महीने बाद भी फिल्म न सिर्फ करोड़ों में कमाई कर रही है, बल्कि कई नई रिलीज फिल्मों से भी ज्यादा कलेक्शन कर रही है।
अब फिल्म के 31वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें रविवार को 12.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
ये आंकड़े उसके शनिवार के आंकड़ों से भी ज्यादा हैं। जहां फिल्म का कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपए रहा था।
इस तरह से 31 दिनों में ‘धुरंधर’ की कुल कमाई अब 772.25 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
‘धुरंधर’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वो अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज कर चुकी है।
‘धुरंधर’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म भी है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'इक्कीस' को वीकएंड का मिला फायदा, जानें रविवार को फिल्म का कलेक्शन