अमर उजाला
Tue, 30 December 2025
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 25 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है।
फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और तेजी से आगे बढ़ रही है।
ग्लोबली एक हजार करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर चुकी फिल्म की निगाहें अब 1100 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर टिकी हैं।
अब 25वें दिन सोमवार को फिल्म ने एक बार फिर दोहरे अंकों में कमाई करते हुए 10.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
यह उसके चौथे रविवार के कलेक्शन से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट है। रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इसके साथ ही अब भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 701.52 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘धुरंधर’ भारत में 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है।
इसके साथ ही साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
बेटों संग ऋतिक रोशन ने गुजारा वक्त, गर्लफ्रेंड सबा आजाद नहीं आईं नजर