अमर उजाला
Sat, 20 December 2025
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।
दो हफ्तों में फिल्म 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है और अभी भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।
पहले हफ्ते 207.25 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘धुरंधर’ ने अपने दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
अब फिल्म के 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। 15वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
इसके साथ ही अब 15 दिनों में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 483 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही अब फिल्म की निगाहें 500 करोड़ के क्लब पर टिकी हैं। देखना ये है कि फिल्म कब तक इस आंकड़े को छू पाती है।
‘धुरंधर’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। अब फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
परी बन कृति सेनन ने चलाया फैंस पर जादू, देखें स्टनिंग लुक