अमर उजाला
Fri, 9 January 2026
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के 35 दिन बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है।
फिल्म न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है।
यही कारण है कि ‘धुरंधर’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
अब अपने 35वें दिन यानी गुरुवार को ‘धुरंधर’ ने 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इस तरह से अब 35 दिनों में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन सैकनिल्क के मुताबिक, 790.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
हालांकि, फिल्म के मेकर्स का ऐसा दावा है कि फिल्म भारत में 800 करोड़ रुपए के आंकड़े को भी पार कर चुकी है।
फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 1200 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही है।
आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
‘इक्कीस’ के कलेक्शन में उछाल, जानें आठवें दिन कितनी रही कमाई?