अमर उजाला
Tue, 16 December 2025
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा बटोर रही है।
फिल्म पहले दिन से ही अच्छी कमाई कर रही है और अब 11 दिनों बाद भी फिल्म का जबरदस्त कलेक्शन जारी है।
अब 11वें दिन सोमवार को फिल्म ने 29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 379.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
इससे पहले अपने दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
शनिवार को जहां फिल्म ने 53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को फिल्म की कमाई 58 करोड़ रुपए रही थी।
फिल्म न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ग्लोबली भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी 550 करोड़ के पार जा चुकी है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई-थ्रिलर देश में हुए सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
माधुरी दीक्षित का स्टनिंग लुक, दीवाने हुए फैंस