अमर उजाला
Fri, 26 December 2025
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है।
रिलीज के 21 दिन बाद भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और शानदार कमाई कर रही है।
अब 21वें दिन गुरुवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इससे पहले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 18 करोड़ रुपए रहा था। लेकिन गुरुवार को फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा मिला।
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 21 दिनों में 633.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है।
ग्लोबली कलेक्शन में फिल्म 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन पूरा करने के करीब है।
खबर लिखे जाने तक फिल्म ग्लोबली 985 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी।
कैटरीना कैफ से लेकर कई सेलेब्स ने मनाया क्रिसमस का जश्न