बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार हुई 'धुरंधर', जानें 12वें दिन का कलेक्शन

अमर उजाला

Wed, 17 December 2025

Image Credit : एक्स

 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 'धुरंधर' छाई हुई है। 5 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को 32.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Image Credit : X

इससे पहले सोमवार को इसकी कमाई 31 करोड़ के ऊपर रही थी। इस फिल्म ने अब तक कुल 428.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Image Credit : सोशल मीडिया

यानी फिल्म ने महज 12 दिनों में ही 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 
 

Image Credit : X

दूसरे मंगलवार को कलेक्शन के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने इस मामले में अब तक रिलीज हुईं फिल्मों में सभी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने रिलीज के 12वें दिन इतनी कमाई की है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। धुरंधर ने स्त्री 2, छावा, पुष्पा 2, सैयारा सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 

Image Credit : एक्स

अवनीत कौर और रश्मिका मंदाना का वेकेशन लुक वायरल, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम
Read Now