अमर उजाला
Sun, 4 January 2026
फिल्म ‘धुरंधर’ ने शनिवार को सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है? जानिए।
फिल्म ‘धुरंधर’ ने शनिवार को यानी रिलीज के तीसवें दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
रणवीर सिंह की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 759.96 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड भी 1,203.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
‘धुरंधर’ में लीड रोल में रणवीर सिंह हैं, यह एक स्पाई ड्रामा फिल्म है। इसमें अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन जैसे एक्टर्स भी नजर आए हैं।
इन दिनों ‘धुरंधर’ के सामने थिएटर में ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ जैसी फिल्म मौजूद हैं। लेकिन कोई भी ‘धुरंधर’ का मुकाबला नहीं कर पा रही है।
फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट भी 19 मार्च को रिलीज होगा।
'धुरंधर' के आगे 'इक्कीस' ने टेके घुटने, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन