ट्रेडिशनल लुक में खूब दमकीं दीया, फैंस को दी नवरात्रि और ईद की बधाई दीया मिर्जा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में वे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं दीया ने हरे रंग की ड्रेस पहनी है, उन्होंने बहुत करीने से दुपट्टा ओढ़ा है तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'ईद मुबारक, हैप्पी नवरात्रि, हैप्पी गुड़ी पड़वा, चैती चांद' आगे लिखा है, 'सभी त्योहार एक हैं, 'सब एक के लिए, एक सबके लिए, सारे त्योहारों का सार एक ही है- शांति, सेहत और समृद्धि' दीया के लुक और फैशन सेंस की फैंस तारीफ कर रहे हैं 0-