साउथ की फिल्म भैरवी लगाएगी कंगना रणौत की नैया पार कंगना रणौत की हालिया रिलीज फिल्में दर्शकों को लुभाने में बेअसर नजर आई हैं कंगना की फिल्म धाकड़ और तेजस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है अब कंगना समेत दर्शकों को भी उनकी आगामी फिल्म इमरजेंसी से काफी उम्मीदें हैं वहीं, अब कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर एक और खबर सामने आई है रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना ने साउथ की फिल्म भैरवी साइन की है, जिसकी शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी हालांकि, अब तक इन खबरों पर कंगना या निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है सीटिए