दिगांगना ने सात साल की उम्र में शुरू की अभिनय यात्रा अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी का आज जन्मदिन है दिगांगना एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है दिगांगना ने अपने करियर की शुरुआत सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में की थी दिगांगना सूर्यवंशी ने 'शकुंतला', 'कृष्ण अर्जुन' और 'रुक जाना नहीं' जैसे शो में सपोर्टिंग रोल अदा किए हैं टीवी शो 'एक वीर की अरदास ... वीरा' से दिगांगना को बड़ा ब्रेक मिला दिगांगना 'बिग बॉस' के सीजन नौ में हिस्सा ले चुकी हैं, इस शो में हिस्सा लेने वाली वह सबसे कम उम्र की सेलिब्रिटी प्रतियोगी थीं -------