अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर चलिए जानते हैं उनके 'दिल-लुमिनाटी' टूर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में
दिल लुमिनाटी टूर 26 अक्तूबर, 2024 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ और 31 दिसंबर, 2024 को लुधियाना में समाप्त हुआ
दिलजीत दोसांझ ने अपने गुवाहाटी कॉन्सर्ट में मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी और पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से सीखे जा सकने वाले जीवन के सबक भी बताए थे
मुंबई में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत को महाराष्ट्र सरकार ने नोटिस जारी कर उन गानों को गाने से मना किया था, जिसमें ड्रग्स, हिंसा और शराब को बढ़ावा देने पर आधारित हो
चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में कूड़ा और गंदगी फैलाने की शिकायतों के कारण नगर आयुक्त ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के आयोजकों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया था
दिलजीत ने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट गुकेश को डेडिकेट किया था, जिन्होंने सबसे युवा शतरंज का विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया और पुष्पा 2 का डायलॉग भी बोला था
दिलजीत के कॉन्सर्ट में डिलीवरी के बाद दीपिका पहली बार दिखीं, दिलजीत ने केकेआर का उत्साह बढ़ाया था, शाहरुख खान के साथ सहयोग की पुष्टि की थी
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर लंदन में दिलजीत दोसाझ के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं, जिसमें बादशाह ने भी परफॉर्म किया था
दिलजीत के कॉन्सर्ट में महिला फैन रोने लगी थीं, जिसे खूब ट्रोल भी किया गया, लेकिन दिलजीत ने उनका समर्थन किया था
दिलजीत के कई कॉन्सर्ट में टिकट कालाबाजारी, घोटाले और चोरी से जुड़े विवाद हुए, शराब पर भी रोक लगाई गई, कई बार दिलजीत भी ट्रोल हुए
क्यों फिल्म ‘फतेह’ में ग्लैमरस लुक में नजर नहीं आईं जैकलीन फर्नांडीज?