14 सालों बाद अब ऐसे दिखते हैं शो दिल मिल गए के सितारे

अमर उजाला

Mon, 29 November 2021

Image Credit : Instagram

करण सिंह ग्रोवर ने शो में डॉ. अरमान मलिक की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब करण फिल्मों में सक्रिय हो चुके हैं और वह बिपाशा बसु के पति हैं।

Image Credit : Instagram

शिल्पा आनंद ने शो में डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था जिससे डॉ. अरमान को प्यार हो जाता है। इस सीरीयल के बाद शिल्पा फिल्मों और टीवी शोज में भी नजर आई थीं लेकिन अभी वह इंडस्ट्री से दूर हैं।

Image Credit : Instagram

सुक्रीति कांडपाल शो में दूसरी डॉ. रिद्धिमा बनी थीं जिन्होंने शिल्पा आनंद को रिप्लेस किया था। इस शो के बाद सुक्रीति टीवी के और भी कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं।

Image Credit : Instagram

धृष्टि ने शो में डॉ. मुस्कान चड्ढा नाम की एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था। धृष्टि इसके अलावा शोज जैसे एक था राजा एक थी रानी, गीत हुई सबसे पराई और मधुबाला में नजर आ चुकी हैं।
Image Credit : Instagram

जेनिफर विगेंट ने शो में तीसरी डॉ. रिद्धिमा का किरदार निभाया था। इसके अलावा जेनिफर और भी कई मशहूर टीवी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वह टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

मोहनीश ने सीनियर डॉ. शशांक गुप्ता का किरदार निभाया था जो डॉ. रिद्धिमा के पिता भी थे। मोहनीश टीवी और फिल्म जगत का बड़ा नाम हैं मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

Image Credit : Instagram

करण वाही ने शो में डॉ. सिद्धांत मोदी का किरदार निभाया था जिसकी डॉ. रिद्धिमा से शादी हो जाती है। करण के किरदार को काफी पसंद किया गया था। वह इसके अलावा भी कई शोज में नजर आ चुके हैं।
Image Credit : Instagram

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं आम्रपाली दुबे

amrapali dubey Instagram
Read Now