क्या आम्रपाली-निरहुआ ने रचा लिया है ब्याह? काफी वक्त से दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अफेयर की चर्चा है अब दोनों सितारों की वायरल तस्वीर ने अफेयर की खबरों को और हवा दे दी है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ दूल्हा-दुल्हन बने मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान है कि दोनों ने शादी रचा ली है? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें कि यह इन भोजपुरी स्टार्स की शादी की तस्वीर नहीं है दरअसल, यह आम्रपाली और निरहुआ की आगामी फिल्म 'मंडप' का नया पोस्टर है बता दें कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है --