शोएब के प्यार में दीपिका कैसे बनीं फैजा? मशहूर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन है दीपिका कक्कड़ ने शो 'ससुराल सिमर का' से सबके दिलों में जगह बनाई, वह बिग बॉस 12 की विजेता भी रहीं 'ससुराल सिमर का' शो के सेट पर दीपिका की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई और दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं शोएब से मुलाकात से पहले दीपिका शादीशुदा थीं, लेकिन अपने पति रौनक के साथ उनका रिश्ता खुशहाल नहीं था, लिहाजा 2015 में दोनों का तलाक हो गया तलाक के बाद दीपिका ने 2018 में शोएब से निकाह किया, दोनों का एक बेटा है दीपिका कक्कड़ का निकाह उनके नाम पर नहीं बल्कि 'फैजा' के नाम से हुआ था, हालांकि इस बात के लिए एक्ट्रेस खूब ट्रोल भी हुई थीं --