क्या इस हिट फिल्म का सीक्वल है थैंक्यू फॉर कमिंग? भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है फिल्म में शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी हैं इस फिल्म को देखे बिना कयास लगाए जा रहे थे कि यह वीरे दी वेंडिंग का सीक्वल है हालांकि, फिल्म के निर्दशक करण बुलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ कर दिया कि यह सीक्वल फिल्म नहीं है मिड डे के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि इस फिल्म का आइडिया चार-पांच साल पहले आया था जब रिया कपूर राधिका आनंद से परिचर्चा कर रही थीं बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है एंटरटेनमेंट डेस्क