निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार से बॉलीवुड पर ध्यान देने की मांग क्यों की?

अमर उजाला

Mon, 7 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में ‘कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार से अपील की है कि वह बॉलीवुड की मदद करें।


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विवेक ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक ओपन लेटर भारत सरकार के उद्योग मंत्री पीयूष गाेयल को संबोधित करते हुए लिखा और बॉलीवुड से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। 


 

Image Credit : सोशल मीडिया

विवेक पोस्ट में लिखते हैं कि अमेरिका, कोरिया, जापान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उन देशों की इकोनॉमी में सहयोगी बन रही हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं है।  

Image Credit : सोशल मीडिया

विवेक मानते हैं कि हिंदी सिनेमा में अच्छे निर्देशक, निर्माता लगातार कम हो रहे हैं। नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियां हमारे रॉ मटीरियल यानी कहानियों से मुनाफा कमा रही हैं।  

Image Credit : सोशल मीडिया

विवेक का सरकार से अनुरोध है कि हिंदी सिनेमा को फंड दिए जाएं, प्रोत्साहन दिया जाए, जिससे सिनेमा मजबूत बने। दुनिया भर के सिनेमा के सामने अपनी जगह वापस पा सके। ना कि दूसरों की कॉपी ही करता रहे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

विवेक ने अपने ओपन लेटर में यह भी बताया कि अब सिनेमा हॉल लग्जरी बन गए हैं, आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुके हैं। 


 

Image Credit : इंस्टाग्राम @vivekagnihotri

'जाट' की दस्तक से पहले बेदम 'छावा', क्या मिल पाएगी 600 करोड़ी क्लब की मंजिल?

इंस्टाग्राम
Read Now