कार से हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आईं दिशा पाटनी, देखकर रह जाएंगे हैरान दिशा पाटनी रील लाइफ में ही नहीं, रियल लाइफ में भी अक्सर स्टंट करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह अपने बोल्ड लुक से भी फैंस की धड़कनें तेज कर देती हैं। हाल ही में दिशा ने अपना एक स्टंट वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें दिशा कार में बैठकर स्टंट करती दिख रही हैं। रेसिंग ट्रैक पर वह कार को गोल-गोल घुमाती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को देखकर कई फैंस हैरान नजर आए और उनके स्टंट की जमकर तारीफ भी की। एंटर