बॉबी को ऐसे मिली 'एनिमल', जानें दिलचस्प किस्सा फिल्म एनिमल इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है टिकट खिड़की पर फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है बॉबी देओल को यह फिल्म कैसे मिली, हाल ही में अभिनेता ने इसका खुलासा किया बॉबी ने बताया कि जब उनके पास काम नहीं था तो वे सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग खेला करते थे, उसी दौरान किसी ने उनका एक फोटो खींच लिया था अभिनेता ने बताया कि संदीप को फोटो में उनका एक्सप्रेशन पसंद आया, जिसकी वजह से उन्हें यह फिल्म मिल गई एंटरटेनमेंट डेस्क