कियारा के चेहरे पर दिखी अवॉर्ड जीतने की खुशी, कही यह बात कियारा आडवाणी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं अपनी अदाकारी और अदाओं से वे लाखों दिलों पर राज करती हैं हाल ही में कियारा को जी सिने अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस व्यूअर्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया इस सम्मान से कियारा काफी खुश हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, दर्शकों के प्यार से बड़ी चीज कुछ भी नहीं होती कियारा को यह अवॉर्ड सत्य प्रेम की कथा के लिए मिला है वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही डॉन 3 में नजर आने वाली हैं एंटरटेनमेंट डेस्क