ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर लगाया 100% टैरिफ, विवेक अग्निहोत्री बोले- इससे इंडस्ट्री ध्वस्त हो जाएगी

अमर उजाला

Mon, 5 May 2025

Image Credit : एक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया फैसला लेकर दुनियाभर में हलचल मचा दी है। उन्होंने विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है।
Image Credit : एक्स
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। इसलिए अब वह अमेरिका में ही फिल्में बनते देखना चाहते हैं।
 
Image Credit : एक्स
भारतीय फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत की फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खतरनाक है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
विवेक ने कहा, "ट्रंप द्वारा फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाना एक विनाशकारी कदम है। अगर यह बेतुकापन जारी रहा, तो भारत का संघर्षरत फिल्म उद्योग पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा और इसे बचाने वाला कोई नहीं होगा।
Image Credit : इंस्टाग्राम
विवेके ने आगे कहा, भारतीय फिल्म लीडर्स को जागना चाहिए, एकजुट होना चाहिए और पैपराजी और आत्म-प्रशंसा के पीछे भागने के बजाय इस खतरे से लड़ना चाहिए।
Image Credit : इंस्टाग्राम
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि दूसरे देश अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया था।
 
Image Credit : एक्स
ट्रंप ने कहा था कि अब हर विदेशी फिल्म पर 100% टैक्स लगाया जाएगा। उनकी मांग है कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें।
 
Image Credit : एक्स

अवनीत कौर ने बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

इंस्टाग्राम
Read Now