अमर उजाला
Sat, 16 September 2023
अनन्या पांडे इन दिनों 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं
इस बीच अनन्या ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अन्य अभिनेत्रियों के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की
अनन्या अक्सर शाहरुख खान की बेटी सुहाना संग दोस्ती को लेकर चर्चा में रहती हैं, अब उनके पास और दो खास सहेलियां हैं
अनन्या ने बताया कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर हर बार उनके ट्रेलर या गाने के रिलीज होने पर उनका उत्साह बढ़ाती हैं
अनन्या ने कहा मुझे लगता है कि हर पीढ़ी में दोस्ती रही है, यही वह उद्योग है, जिसे मैंने बड़े होते हुए देखा है, मैंने बहुत सारा सौहार्द, दोस्ती, बहुत सारा समर्थन देखा
उन्होंने कहा कि इस दोस्ती को मैं इंडस्ट्री के भीतर और बाहर हमेशा बनाए रखने की कोशिश करती हूं, मेरे लिए दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण है
खूब पढ़ी-लिखी है चोपड़ा फैमिली!