100 करोड़ी हुई 'ड्रीम गर्ल 2', फैंस के साथ झूमी 'पूजा' आयुष्मान खुराना इस समय 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता से उत्साहित हैं फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है ऐसे में अभिनेता ने इस खास पल का जश्न मनाया जश्न मनाने के लिए अभिनेता ने अपने फैंस के लिए एक पार्टी रखी यह आयुष्मान का अपने फैंस को धन्यवाद देने का खास तरीका था इस पार्टी में आयुष्मान ने केक काटा और अपने फैंस को ऑटोग्राफर्स भी दिए पार्टी की वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने फैंस को उनके सबसे बड़े चीयरलीडर्स बुलाया इस खास पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं ...