18वें दिन ड्रीम गर्ल 2 ने किया कमाल, पहुंची 100 करोड़ के पार आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है गदर 2 और ओएमजी 2 से मुकाबले के बाद भी यह फिल्म शानदार बिजनेस करने में कामयाब रही है लोगों को फिल्म में आयुष्मान की अदाकारी काफी पसंद आ रही है बीते दिन फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने 75 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 100.16 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क