बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें ले रही 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर फैंस का बज काफी ज्यादा हाई था आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस मूवी ने शुरुआत में टिकट विंडो पर शानदार प्रदर्शन किया हालांकि, कुछ ही दिनों के अंदर दर्शकों के सिर से पूजा का खुमार उतरने लगा 'ड्रीम गर्ल 2' ने अपनी रिलीज के 20 दिन में 101.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं, 21वे दिन मूवी ने महज 59 लाख रुपये की कमाई की है इस तरह आयुष्मान खुराना की फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.63 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए