फिर चला 'पूजा' का जादू, तीसरे दिन ड्रीम गर्ल 2 ने की बंपर कमाई ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है फिल्म ने पहले दिन 10.69 करोड़ का कलेक्शन किया था दूसरे दिन फिल्म की कमाई 14.02 करोड़ रही थी अब तीसरे दिन भी फिल्म ने बंपर बिजनेस किया है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 40.71 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क