बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल 2 की मजबूत पकड़ बरकरार गदर 2 की आंधी में ड्रीम गर्ल 2 अच्छा कारोबार करने में सफल रही है आयुष्मान खुराना की यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है बीते दिन (30 अगस्त) इस फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया था वहीं, गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार नजर आई शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 66 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क